President Draupadi Murmu:
लिस्बन, एजेंसियां। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पुर्तगाल और स्लोवाक गणराज्य की चार दिवसीय राजकीय यात्रा के पहले चरण के लिए सोमवार को लिस्बन पहुंचीं। राष्ट्रपति का फिगो मादुरो के सैन्य हवाई अड्डे पर पुर्तगाल में भारत के राजदूत पुनीत आर. कुंडल और भारत में पुर्तगाल के राजदूत जोआओ रिबेरो डी अल्मेडिया ने स्वागत किया।
27 सालों के लंबे अंतराल के बाद भारत के किसी राष्ट्रपति ने पुर्तगाल की राजकीय यात्रा की है। पिछली राजकीय यात्रा 1998 में हुई थी जब राष्ट्रपति के.आर. नारायणन पुर्तगाल गए थे।
President Draupadi Murmu:
9 से 10 अप्रैल को राष्ट्रपति मुर्मू स्लोवाकिया में रहेंगी। यह यात्रा स्लोवाकिया के राष्ट्रपति पीटर पेल्लेग्रिनी के निमंत्रण पर हो रही है। पिछले 29 वर्षों में किसी भारतीय राष्ट्रपति की यह पहली स्लोवाकिया यात्रा होगी।
President Draupadi Murmu: भारत और पुर्तगाल के बीच 1.5 अरब डॉलर का व्यापारः
विदेश मंत्रालय में सचिव (पश्चिम) तन्मय लाल ने इस यात्रा के बारे में बताया कि भारत और पुर्तगाल के बीच व्यापार 1.5 अरब डॉलर का है और इसमें लगातार वृद्धि हो रही है, पिछले पांच वर्षों में इसमें 50 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। उन्होंने कहा कि हम नवीकरणीय ऊर्जा, आईटी, फार्मास्यूटिकल्स, शिक्षा, पर्यटन और रक्षा के क्षेत्र में सहयोग में विस्तार देख रहे हैं। पुर्तगाल ने भारत-यूरोपीय संघ साझेदारी को मजबूत करने में हमेशा महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
इसे भी पढ़ें
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 07-10 अप्रैल तक पुर्तगाल और स्लोवाकिया के दौरे पर