पोर्न स्टार केस-ट्रंप सभी मामलों में दोषी करार, 11 जुलाई को सुनाई जायेगी सजा

IDTV Indradhanush
1 Min Read

वाशिंगटन डीसी, एजेंसियां। डोनाल्ड ट्रम्प किसी अपराध में दोषी पाए जाने वाले पहले पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बन गए।

राष्ट्रपति चुनावों के बीच न्यूयॉर्क में लगभग 6 हफ्तों तक चली सुनवाई में उन्हें 34 आरोपों में दोषी करार दिया गया है।

भारतीय समयानुसार सुबह 2 बजे कोर्ट ने ट्रम्प के दोषी होने का फरमान सुनाया।

ट्रम्प के खिलाफ पोर्न स्टार स्टॉर्मी डेनियल को पैसे देकर चुप कराने और इलेक्शन कैंपेन के दौरान बिजनेस रिकॉर्ड में हेराफेरी करने के केस चल रहे थे।

यह मामला 2016 में उनके अमेरिका का राष्ट्रपति चुने जाने से पहले का है। इसके खुलासे के बाद पहली बार ऐसा हुआ था जब अमेरिकी इतिहास में पहली बार किसी प्रेसिडेंट पर आपराधिक केस चलाया गया।

न्यूज एजेंसी के मुताबिक, कोर्ट ने 6 सप्ताह में 22 गवाहों को सुना। इनमें स्टॉर्मी डेनियल्स भी शामिल थीं।

दो दिनों तक विचार-विमर्श के बाद 12 मेंबर की ज्यूरी ने ट्रम्प के दोषी पाए जाने की घोषणा की। डोनाल्ड ट्रम्प को क्या सजा मिलेगी, इस पर अब 11 जुलाई को सुनवाई होगी।

इसे भी पढ़ें

आप का दावा झूठा, मालीवाल से मारपीट के वक्त वीडियो में दिखे विभव

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं