लंदन। ब्रिटेन से बड़ी खबर है। यहां स्कूलों मे मोबाइल पर पाबंदी लगा दी गई है। इस संबंध में प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने एक्स पर एक वीडियो शेयर करते हुए इसकी घोषणा की है।
उनके इस फैसले ने दुनिया के देशों को सोचने को विवश कर दिया है। ब्रिटेन में स्कूलों में मोबाइल बैन को लेकर नई गाइडलाइन भी जारी की गई है।
पीएम ऋषि सुनक ने कहा कि हम यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि हमारे बच्चों को वह शिक्षा मिले जिसके वे हकदार हैं।
ऋषि सुनक ने पोस्ट किये गये वीडियो के जरिए यह दिखाने की कोशिश की है कि मोबाइल के कारण क्लासरूम में किस तरह से परेशानी हो रही है।
वे बार-बार बात करने की कोशिश कर रहे हैं लेकिन बीच में उनका फोन बज उठता है। तीन बार फोन के बजने के बाद ऋषि सुनक फोन को जेब से निकालकर साइड में रख देते हैं और कहते हैं कि देखिए यह कितना निराशाजनक है।
पीएम ने कहा है कि करीब एक तिहाई स्कूली छात्रों ने कहा कि फोन के कारण उनकी पढ़ाई बाधित हुई है। मोबाइल फोन कक्षा में ध्यान भटकाते हैं और स्कूलों में बदमाशी का कारण बनते हैं।
इसे भी पढ़ें









