Message in Tianjin:
बीजिंग, एजेंसियां। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को चीन के तियानजिन में आयोजित शंघाई सहयोग संगठन (SCO) के 25वें शिखर सम्मेलन में आतंकवाद को लेकर बेहद सख्त रुख अपनाया। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ की मौजूदगी में पीएम मोदी ने सीधे तौर पर आतंकवाद पर “दोहरा रवैया” अपनाने वाले देशों को निशाने पर लिया और कहा कि यह सहन नहीं किया जा सकता।
पहलगाम हमले का जिक्र:
पीएम मोदी ने हाल ही में जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले का जिक्र करते हुए कहा, “भारत पिछले चार दशकों से आतंकवाद का दंश झेल रहा है हाल ही में, हमने पहलगाम में आतंकवाद का घिनौना रूप देखा। इस दुख की घड़ी में जो मित्र देश हमारे साथ खड़े रहे, मैं उनका आभार व्यक्त करता हूं।” उन्होंने कहा कि यह हमला “मानवता में विश्वास रखने वाले हर देश के लिए एक खुली चुनौती” है और यह जरूरी है कि सभी देश आतंकवाद के खिलाफ एकजुट होकर खड़े हों।
दोहरे मापदंड पर सख्त टिप्पणी पीएम मोदी ने दोहराया कि आतंकवाद पर किसी भी प्रकार का “डबल स्टैंडर्ड” (दोहरा मापदंड) अस्वीकार्य है। उन्होंने कहा, “क्या कुछ देशों द्वारा आतंकवाद को खुला समर्थन हमें स्वीकार्य हो सकता है? हमें स्पष्ट रूप से और एक स्वर में कहना होगा कि आतंकवाद पर कोई भी दोहरा मापदंड स्वीकार्य नहीं होंगे।
इसे भी पढ़ें








