Bharat Mata Ki Jai in Japan: जापान में भारत माता की जय से पीएम मोदी का स्वागत टोक्यो के कलाकारों ने गायत्री मंत्र का जाप किया

2 Min Read

Bharat Mata Ki Jai in Japan:

टोक्यो, एजेंसियां। PM मोदी शुक्रवार सुबह 2 दिन के जापान दौरे पर पहुंचे हैं। यहां उनका स्वागत भारत माता की जय से हुआ। स्थानीय कलाकारों ने टोक्यो के होटल में गायत्री मंत्र का जाप किया। इस दौरान उन्होंने प्रवासी भारतीयों से भी मुलाकात की। बतौर प्रधानमंत्री यह मोदी की 8वीं जापान यात्रा है।

15वें भारत-जापान वार्षिक समिट में हिस्सा लेंगेः

पीएम मोदी यहां 15वें भारत-जापान वार्षिक समिट में हिस्सा लेंगे। इस सम्मेलन में दोनों देशों के बीच रणनीतिक और आर्थिक साझेदारी को और मजबूत करने पर चर्चा होगी।
उन्होंने रवाना होने से पहले सोशल मीडिया पर लिखा कि इस दौरे के मकसद भारत और जापान के बीच खास रणनीतिक और ग्लोबल साझेदारी को मजबूत करना है।

सिक्योरिटी, डिफेंस और ट्रेड पर बात होगीः

पीएम मोदी शुक्रवार को PM इशिबा के साथ वार्षिक सम्मेलन के दौरान सिक्योरिटी, डिफेंस, ट्रेड और टेक्नोलॉजी जैसे मुद्दों पर बातचीत करेंगे। इसके बाद दोनों डिनर करेंगे।
मोदी 30 अगस्त को जापान के मियागी में उस फैक्ट्री का भी दौरा करेंगे, जहां बुलेट ट्रेन के कोच तैयार होते हैं।

भारत में 5.93 लाख करोड़ निवेश करेगा जापानः

जापानी मीडिया के मुताबिक इस यात्रा के दौरान जापान, भारत में 10 ट्रिलियन येन यानी 5.93 लाख करोड़ रुपए के निवेश की घोषणा करने वाला है। ट्रम्प के भारत पर 50% टैरिफ लगाने के फैसले के बाद मोदी का यह दौरा भारत की रणनीतिक और आर्थिक साझेदारी को मजबूत बनाने के लिहाज से अहम माना जा रहा है।

इसे भी पढ़ें 

PM Modi: पीएम मोदी का जापान और चीन दौरा


Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं