पीएम मोदी बोले-चीन के साथ संबंध महत्वपूर्ण, पाकिस्तान के आंतरिक मामलों पर टिप्पणी नहीं करूंगाः मोदी

2 Min Read


नई दिल्ली, एजेंसियां। भारत और चीन के तनाव के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है हमें अपनी सीमाओं पर लंबे समय से बनी स्थिति से तत्काल निपटने की जरूरत है।

दोनों देशों के बीच स्थिर और शांतिपूर्ण संबंधों को पूरे क्षेत्र और दुनिया के लिए महत्वपूर्ण बताते हुए पीएम मोदी ने उम्मीद जताई है कि कूटनीतिक और सैन्य स्तरों पर सकारात्मक और रचनात्मक द्विपक्षीय संबंधों के माध्यम से दोनों देश अपनी सीमाओं पर शांति बहाल करने सक्षम होंगे।

एक विदेशी मैगजीन को दिये इंटरव्यू में मोदी ने कहा कि भारत के लिए चीन के साथ संबंध महत्वपूर्ण है।

उन्होंने कहा कि मेरा यह मानना है कि हमें अपनी सीमाओं पर लंबे समय से बनी स्थिति से तत्काल निपटने की जरूरत है, ताकि हमारी द्विपक्षीय बातचीत में असमान्यता को पीछे छोड़ा जा सके।

भारत और चीन के बीच स्थिर और शांतिपूर्ण संबंध न केवल हम दोनों देशों के लिए बल्कि पूरे क्षेत्र और दुनिया के लिए महत्वपूर्ण हैं।

मोदी ने कहा मुझे उम्मीद और भरोसा है कि कूटनीतिक व सैन्य स्तर पर सकारात्मक एवं रचनात्मक बातचीत के जरिए हम अपनी सीमाओं पर शांति बहाल करने और वहां स्थिरता बनाए रखने में सक्षम होंगे।

इंटरव्यू के दौरान प्रधानमंत्री ने आगामी लोकसभा चुनाव, पाकिस्तान के साथ संबंधों, क्वाड, राम मंदिर और लोकतंत्र सहित विभिन्न मुद्दों पर बात की।

पाकिस्तान के साथ रिश्तों के बारे में पूछे जाने पर मोदी ने कहा कि उन्होंने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री को पदभार संभालने पर बधाई दी।

उन्होंने कहा कि भारत ने हमेशा आतंक और हिंसा से मुक्त माहौल में क्षेत्र में शांति, सुरक्षा और समृद्धि की वकालत की है।

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को जेल भेजे जाने पर मोदी ने कहा, मैं पाकिस्तान के आंतरिक मामलों पर टिप्पणी नहीं करूंगा।

इसे भी पढ़ें

शिक्षा के क्षेत्र में भारत की ऊंची छलांग, भारतीय शैक्षणिक संस्थानों की रैंकिग में सुधार

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं