गुयाना की संसद में PM मोदी बोले- 24 साल पहले जिज्ञासु के तौर पर गुयाना आया, यहां की चटनी आज भी याद [ PM Modi said in Guyana’s Parliament- I came to Guyana as a seeker 24 years ago, I still remember the chutney here ]

2 Min Read

जॉर्जटाउन, एजेंसियां। प्रधानमंत्री मोदी 2 दिवसीय गुयाना दौरे पर हैं। दौरे के आखिरी दिन वे गुयाना की संसद को संबोधित करने पहुंचें।

अपने संबोधन के दौरान PM मोदी ने कहा कि भारत का गुयाना के साथ मिट्टी, पसीने और परिश्रम का गहरा रिश्ता है।

दोनों देशों का इतिहास समानः

PM ने कहा कि दोनों देशों का इतिहास समान रहा है। पिछले 200 से 250 सालों में भारत और गुयाना ने साथ-साथ गुलामी और आजादी की लड़ाई का दौर देखा है।

करीब 180 साल पहले एक भारतीय गुयाना की धरती पर आया, और उसके बाद से सुख और दुख में भारत और गुयाना का रिश्ता हमेशा आत्मीयता से भरा रहा है।

लोकतंत्र हमारे DNA में शामिलः

इस दौरान उन्होंने कहा कि लोकतंत्र हमारे DNA में शामिल है। उन्होंने कहा कि भारत विश्वबंधु के रूप में अपना कर्तव्य निभा रहा है।

PM ने कहा कि उन्हें 24 साल पहले एक जिज्ञासु के तौर पर गुयाना आने का मौका मिला था।

गुयाना की चटनी को भी याद कियाः

इस दौरान मोदी ने गुयाना की चटनी का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि वो गुयाना की चटनी को नहीं भूल सकते हैं।

इसे भी पढ़ें

तीन देशों की पांच दिवसीय यात्रा पर रवाना हुए पीएम मोदी, जानें क्या है पूरा कार्यक्रम [PM Modi left for a five-day visit to three countries, know the full program]

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं