रूस पहुंचे PM मोदी, गार्ड ऑफ ऑनर से स्वागत [PM Modi reaches Russia, welcomed by guard of honor]

1 Min Read

रूसी सेना ने राष्ट्रगान की धुन बजाई

मास्को, एजेंसियां। PM मोदी 5 साल बाद रूस पहुंच गए हैं। मॉस्को में वनुकोवो-2 इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उनका स्वागत गार्ड ऑफ ऑनर के साथ किया गया।

इस दौरान रूसी सेना ने भारतीय राष्ट्रगान की धुन बजाई। मोदी 22वें भारत-रूस वार्षिक सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। मोदी आज पुतिन के साथ प्राइवेट डिनर भी करेंगे।

ये पहला मौका होगा जब प्रधानमंत्री मोदी यूक्रेन जंग के बाद रूस का दौरा कर रहे हैं। इससे पहले वे 2019 में रूस गए थे।

मोदी और व्लादिमिर पुतिन की आखिरी मुलाकात 2022 में उज्बेकिस्तान की राजधानी समरकंद में SCO समिट के दौरान हुई थी। पुतिन 2023 में भारत में हुए जी-20 सम्मेलन के लिए नहीं आए थे।

इसे भी पढ़ें

PM मोदी 5 साल बाद रूस के दौरे पर

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं