PM मोदी पोलैंड पहुंचे, भारतीय समुदाय ने स्वागत किया [PM Modi reached Poland, welcomed by Indian community]

1 Min Read

45 साल बाद भारतीय PM का पोलैंड दौरा

वॉरसॉ, एजेंसियां। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 2 दिन के दौरे पर पोलैंड पहुंचे। यहां भारतीय समुदाय के लोगों ने उनका स्वागत किया। मोदी के स्वागत में डांडिया नृत्य की प्रस्तुति भी दी गई।

मोदी ने पोलैंड में जामनगर के महाराजा दिग्विजय सिंह को श्रद्धांजलि दी। महाराजा दिग्विजय सिंह ने दूसरे विश्व युद्ध के दौरान हजारों पोलिश नागरिकों को जामनगर में शरण दी थी।

आज पौलैंड के PM से मिलेंगे

PM मोदी गुरुवार को पोलैंड के प्रधानमंत्री डोनाल्ड टस्क और फिर राष्ट्रपति आंद्रेज सेबेस्टियन डूडा से मुलाकात करेंगे।

यह 45 साल में किसी भारतीय प्रधानमंत्री की पहली पोलैंड यात्रा है। इससे पहले 1979 में मोरारजी देसाई वहां गए थे। पोलैंड में भारतीय समुदाय के 25 हजार लोग रहते हैं। इनमें लगभग 5 हजार छात्र है।

इसे भी पढ़ें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को पोलैंड जाएंगे, 45 साल के बाद किसी भारतीय PM का पहला दौरा

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं