कजान में आयोजित ब्रिक्स सम्मेलन में भाग लेने के लिए पीएम मोदी हुए रवाना [PM Modi leaves to participate in BRICS conference held in Kazan]

1 Min Read

नई दिल्ली। रूस की कजान में 16वां ब्रिक्स शिखर सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है। 22 से 24 अक्टूबर तक चलने वाले इस सम्मेलन में शामिल होने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली से रूस के लिए रवाना हुए।

इस दौरान पीएम मोदी अन्य ब्रिक्स देशों के नेताओं और आमंत्रित मेहमानों से द्विपक्षीय मुलाकात भी करेंगे। बता दे साल 2024 में पीएम मोदी की यह दूसरी रूस यात्रा है।

इससे पहले उन्होंने जुलाई में 22वें भारत-रूस वार्षिक सम्मेलन के लिए मास्को की यात्रा की थी। उन्हें मास्को के क्रेमलिन में रूस के सबसे बड़े नागरिक सम्मान ‘ऑर्डर ऑफ सेंट एंड्रयू द एपोस्टल’ से सम्मानित किया गया था। रूस दौरे के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने राष्ट्रपति पुतिन से द्विपक्षीय बैठक भी की थी।

इसे भी पढ़ें

भारत से भी बड़ी होगी रूसी सेना, 2 लाख सैनिकों की भर्ती होगी 

Share This Article
Exit mobile version