PM मोदी रूस में, पुतिन के साथ प्राइवेट डिनर किया [PM Modi in Russia, had private dinner with Putin]

1 Min Read

मास्को, एजेंसियां। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 5 साल बाद रूस गए हैं। मॉस्को में वनुकोवो-2 इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उनका स्वागत गार्ड ऑफ ऑनर के साथ किया गया।

इस दौरान रूसी सेना ने भारतीय राष्ट्रगान की धुन बजाई। इसके बाद PM मोदी कार्लटन होटल पहुंचे जहां पर भारतीय समुदाय के लोगों ने उनका स्वागत किया।

इससे बाद मोदी ने पुतिन के साथ प्राइवेट डिनर किया। डिनर के दौरान दोनों के बीच करीब घंटे भर बातें हुईं। मोदी के इस दो दिनी दौरे पर कई समझौते होने की उम्मीद है।

यूक्रेन जंग के बाद मोदी का पहला रूस दौरा

रूस और यूक्रेन के बीच जंग के बाद PM मोदी पहली बार रूस दौरे पर गए हैं। इससे पहले वे 2019 में रूस गए थे। तब वे 20वें भारत-रूस वार्षिक शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने व्लादिवोस्तोक गए थे।

हालांकि, तब वो मॉस्को नहीं गए थे। मोदी 9 साल बाद मॉस्को पहुंचे हैं। मोदी और व्लादिमिर पुतिन की आखिरी मुलाकात 2022 में उज्बेकिस्तान की राजधानी समरकंद में SCO समिट के दौरान हुई थी। पुतिन 2023 में भारत में हुए जी-20 सम्मेलन के लिए नहीं आए थे।

इसे भी पढ़ें

रूस पहुंचे PM मोदी, गार्ड ऑफ ऑनर से स्वागत 

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं