Aurus car:
बीजिंग, एजेंसियां। चीन के तियानजिन शहर में शंघाई सहयोग संगठन (SCO) सम्मेलन के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन एक ही कार में नजर आए। SCO समिट के बाद दोनों नेता रिट्ज-कार्लटन होटल के लिए एक साथ रवाना हुए और खास बात ये रही कि इस बार पीएम मोदी किसी चीनी कार में नहीं बल्कि पुतिन की बुलेटप्रूफ Aurus कार में बैठे।
कार की खासियत:
यह कार रूस की Aurus Motors कंपनी द्वारा विशेष रूप से तैयार की गई Aurus Senat Limousine थी, जो पूरी तरह बख्तरबंद है। इस पर चीनी डिप्लोमैटिक नंबर प्लेट लगी हुई थी। आमतौर पर, जब किसी राष्ट्राध्यक्ष की यात्रा होती है, तो मेजबान देश की ओर से कार दी जाती है, लेकिन इस बार पुतिन अपनी कार लेकर आए थे और मोदी भी उसी में सवार हुए।
क्या है Aurus कार की खासियत?
Aurus एक लग्जरी और पूरी तरह आर्मर्ड (बख्तरबंद) गाड़ी है, जिसे राष्ट्रपति पुतिन की सुरक्षा के लिए डिज़ाइन किया गया है।
यह कार बुलेट, बम और गैस अटैक से पूरी तरह सुरक्षित है।
इसमें Senat Standard, Senat Long, और Senat Limousine वर्ज़न आते हैं।
फरवरी 2024 में पुतिन ने यही Aurus कार उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन को गिफ्ट की थी।
पुतिन जब भी विदेश जाते हैं, तो अपनी Aurus गाड़ी साथ लेकर जाते हैं।
मोदी-पुतिन बैठक की अहमियत:
इस यात्रा के दौरान मोदी और पुतिन के बीच द्विपक्षीय वार्ता भी हुई, जिसमें वैश्विक संस्थाओं में सुधार और ग्लोबल साउथ की भूमिका पर चर्चा की उम्मीद है। पीएम मोदी पहले ही SCO समिट में सुधार की आवश्यकता पर बल दे चुके हैं।गौरतलब है कि इससे पहले मोदी जब चीन दौरे पर गए थे, तब उन्हें चीनी राष्ट्रपति की आधिकारिक कार Hongqi L5 में बैठाया गया था। मगर इस बार पुतिन की Aurus ने सुर्खियां बटोरीं।
इसे भी पढ़ें
SCO summit 2025: SCO समिट की किस बात से चिढ़ गया यूक्रेन, रूस को लेकर कह डाली बड़ी बात








