PM Modi: त्रिनिदाद में मोदी बोले- भारतीय प्रवासी दिलों में रामायण लाए [Modi said in Trinidad- Indian diaspora brought Ramayana to our hearts]

2 Min Read

PM Modi:

पोर्ट ऑफ स्पेन, एजेंसियां। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार तड़के त्रिनिदाद और टोबैगो में भारतीय समुदाय को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि आपके पूर्वजों ने जो मुश्किलें झेलीं, वे सबसे मजबूत इरादों को भी तोड़ सकती थीं। साथ ही, उन्होंने उम्मीद के साथ कठिनाइयों का सामना किया।

PM मोदी ने भारतीय समुदाय की यात्रा को साहस की मिसाल बताया। PM ने कहा- वे (भारतीय प्रवासी) गंगा और यमुना को पीछे छोड़ आए, लेकिन अपने दिल में रामायण को साथ लाए। उनके योगदान ने इस देश को सांस्कृतिक, आर्थिक और आध्यात्मिक रूप से समृद्ध किया है। वे अपनी मिट्टी छोड़ आए, लेकिन अपने संस्कार नहीं छोड़े। वे सिर्फ प्रवासी नहीं थे, बल्कि एक सभ्यता के दूत थे।

भारतीय मूल के लोगों को OCI कार्ड दिया जायेगाः

PM मोदी ने ऐलान किया कि भारतीय मूल के लोगों की छठी पीढ़ी को भी ओवरसीज सिटीजन ऑफ इंडिया (OCI) कार्ड दिया जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार तड़के त्रिनिदाद और टोबैगो की राजधानी पोर्ट ऑफ स्पेन पहुंचे हैं।
प्रधानमंत्री कमला परसाद-बिसेसर और उनके 38 मंत्रियों और चार सांसदों ने एयरपोर्ट पर मोदी की अगवानी की।

इसे भी पढ़ें

BRICS summit: PM मोदी 2 जुलाई से पांच देशों के दौरे पर, ब्रिक्स समिट में लेंगे भागीदारी 

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं