PDP चीफ महबूबा मुफ्ती ने दिया विवादित बयान, कहा भारत और बांग्लादेश में कोई फर्क नहीं है… [ PDP Chief Mehbooba Mufti gave a controversial statement, said there is no difference between India and Bangladesh… ]

3 Min Read

श्रीनगर, एजेंसियां: पीडीपी चीफ महबूबा मुफ्ती ने बांग्लादेश और भारत को लेकर विवादित बयान दिया है। महबूबा मुफ्ती ने कहा, अभी देखिए बांग्लादेश में बहुत बुरा हाल है।

हमारे जो हिंदू भाई है उनके साथ बड़ी नाइंसाफी हो रही है, अत्याचार हो रहा है, तो यहां हम अल्पसंख्यकों के साथ नाइंसाफी कर रहे हैं तो फर्क क्या है?

महबूबा मुफ्ती संभल हिंसा और अजमेर में मौजूद दरगाह में मंदिर के दावे को लेकर बात कर रही थी, इस बीच उन्होंने बांग्लादेश से इसको जोड़ते हुए कहा, हमारा इतना बड़ा देश है जोकि एक धर्मनिरपेक्ष देश है, तो जब हम में और बांग्लादेश में कोई फर्क ही नहीं रहेगा, हम अल्पसंख्यकों को तंग करेंगे, उनकी मस्जिदों को तोड़ कर शिवलिंग ढूंढेंगे, बांग्लादेश में अगर कोई हिंदू हमारा भाई वहां के अत्याचार के बारे में बात करता है तो उसको जेल में डाल देंगे, यहां उमर खालिद को जेल में डाल रखा है, तो फिर फर्क क्या है, उन्होंने कहा, मुझे तो लगता है कि भारत और बांग्लादेश में कुछ भी फर्क नहीं है।

“आपस में लड़ाया जा रहा है”

पीडीपी चीफ महबूबा मुफ्ती ने कहा, हालात अच्छे नहीं है, ऐसा है कि हमारे जो लीडर रहे हैं गांधी जी से लेकर जवाहर लाल नेहरू हो, जितने भी लीडर रहे हैं उन्होंने इस मुल्क को हिंदू, मुस्लिम, सिख , ईसाई सब का घर बनाया है।

उन्होंने आगे कहा, जो यह हालात हो रहे हैं, आपस में लड़ाया जा रहा है और मुझे डर है, खौफ है कि यह जो हालात है वो 1947 में जो हालात थे यह कहीं न कहीं हमें उसी तरफ लेकर जा रहे हैं।

संभल हिंसा पर जताया अफसोस

महबूबा मुफ्ती ने आगे कहा, जब नौजवान नौकरी की डिमांड करता है तो उनको नौकरी नहीं मिलती है, अच्छे अस्पतालों की डिमांड करते हैं लोग तो अच्छे अस्पताल नहीं है, अच्छी शिक्षा नहीं है।

हमारी गलियां, हमारी सड़कें आप ठीक नहीं करते हो, तो आप क्या करते हो कि मस्जिद को गिरा कर इसमें मंदिर ढूंढ लो। यही हो रहा है।

संभल का जिक्र करते हुए महबूबा मुफ्ती ने कहा, अभी देखिए संभल में कितना बुरा हादसा हो गया है।

वो बेचारे जिनका कोई लेना-देना नहीं, कोई दुकान पर काम करता था, कोई रेड़ी पर काम करता था उन्हें गोली मार दी। उन्होंने आगे कहा, आप इस पर बात करोगे तो आप को ही जेल में डाल देंगे।

इसे भी पढ़ें

महबूबा मुफ्ती बैठी धरने पर

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं