भारत के समर्थन से फिलिस्तीन बना संयुक्त राष्ट्र का स्थाई सदस्य

1 Min Read

जिनेवा, एजेंसियां। संयुक्त राष्ट्र संघ की असेंबली में फिलिस्तीन को स्थाई सदस्य बनाने का प्रस्ताव पास हो गया है।

इससे इजराइली राजदूत गिलाद एर्दान भड़क गए। उन्होंने अपनी स्पीच के दौरान UN चार्टर को फाड़ दिया।

उन्होंने कहा कि वो चार्टर को फाड़कर संयुक्त राष्ट्र को आइना दिखा रहे हैं। अरब देशों ने UN की जनरल असेंबली में फिलिस्तीन को UN का परमानेंट सदस्य बनाने का प्रस्ताव रखा था।

जिसे भारत समेत 143 देशों का समर्थन मिला। वहीं अमेरिका, इजराइल समेत 9 देशों ने ही प्रस्ताव का विरोध किया।

इस प्रस्ताव के पास होने से फिलिस्तीन ने UN का सदस्य बनने के लिए क्वालिफाई कर लिया है।

इसे भी पढ़ें

दोहा डायमंड लीग में नीरज चोपड़ा ने जीता सिल्वर

TAGGED:
Share This Article
Exit mobile version