Pakistan: पानी के लिए तरस रहा पाकिस्तान [Pakistan is yearning for water]

2 Min Read

Pakistan:

इस्लामाबाद, एजेंसियां। पाकिस्तान से तनाव के बाद भारत ने सिंधु जल संधि को स्थगित कर दिया है। पानी रोके जाने के बाद से ही पाकिस्तान गिड़गिड़ा रहा है। अब पाकिस्तान के सांसद ने भारत से आग्रह किया है कि अगर पानी नहीं मिला, तो पाकिस्तान के लोग भूखे मर जाएंगे।
पाकिस्तान में सीनेट सत्र के दौरान सीनेटर सैयद अली जफर ने कहा कि अगर हमने जल संकट का समाधान नहीं किया, तो हम भूख से मर जाएंगे। सिंधु बेसिन हमारी लाइफलाइन है। हमारा तीन चौथाई पानी देश के बाहर से आता हैं।

Pakistan: 10 में से 9 सिंधु के पानी पर निर्भरः

जफर ने कहा कि 10 में से 9 लोग अपने जिंदगी के लिए सिंधु के पानी पर निर्भर है। हमारी 90 फीसदी फसलें इसी पानी पर निर्भर हैं। हमारे सारे पावर प्रोजेक्ट और बांध भी इसी पर बने हैं। उन्होंने कहा कि यह हमारे ऊपर लटके पानी के बम की तरह है, जिसे हमें डिफ्यूज करना होगा।

Pakistan: 1960 में हुई थी सिंधु जल संधिः

सिंधु जल संधि भारत और पाकिस्तान के बीच 1960 में हुई थी। इसके तहत भारत और पाकिस्तान के बीच 6 नदियों सिंधु, झेलम, चिनाब, रावी, ब्यास और सतलज के पानी के बंटवारे पर सहमति बनी थी। पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत ने इसे स्थगित कर दिया था।

इसे भी पढ़ें

Pakistani army: पाकिस्तानी सेना के प्रवक्ता की भारत को धमकी, कहा- तुम हमारा पानी बंद करोगे, हम तुम्हारी सांस बंद कर देंगे

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं