PoK में पाकिस्तानी रेंजर्स पर पत्थरों से हमला

1 Min Read

इस्लामाबाद, एजेंसियां। पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (PoK) में महंगाई और बिजली के दामों के खिलाफ 4 दिन से प्रदर्शन जारी हैं।

प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने PoK के लिए 23 अरब पाकिस्तानी रुपए (718 करोड़ हिंदुस्तानी रुपए) के पैकेज की घोषणा की। इसके बावजूद प्रदर्शनकारी पीछे हटने को तैयार नहीं हैं।

पाकिस्तानी मीडिया डॉन न्यूज के मुताबिक, राहत पैकेज की घोषणा के कुछ देर बाद ही पाकिस्तानी रेंजर्स ने प्रदर्शनकारियों पर आंसू गैस के गोले छोड़े और फायरिंग की। इस दौरान 3 लोगों की मौत हो गई, जबकि 6 लोग घायल हुए हैं।

दरअसल, PM शरीफ की घोषणा के बाद पाकिस्तानी रेंजर्स को PoK छोड़ने का आदेश दिया गया था।

इसके बाद रेंजर्स का 19 गाड़ियों को काफिला मुजफ्फराबाद के रास्ते बाहर जा रहा था, तभी शोरां द नक्का गांव में उन पर पत्थरों से हमला हो गया।

इस दौरान पैरामिलिट्री की 3 गाड़ियों को भी आग के हवाले कर दिया गया। हमले के जवाब में रेंजर्स ने फायरिंग की।

इसे भी पढ़ें

शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 328 अंक की बढ़त के साथ 73,104 के स्तर पर बंद हुआ

TAGGED:
Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं