ईरान के कब्जे में मौजूद जहाज पर पाकिस्तानी क्रू मेंबर्स भी

1 Min Read

तेहरान, एजेंसिया। ईरान ने इजराइली अरबपति की कंपनी के जिस जहाज को कब्जे में लिया था, उस पर भारत के अलावा पाकिस्तानी नागरिक भी सवार हैं।

वॉइस ऑफ अमेरिका की रिपोर्ट के मुताबिक, MSC एरीज जहाज पर भारत, फिलिपींस, पाकिस्तान, रूस और एस्टोनिया के क्रू मेंबर्स हैं।

अमेरिका के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने भी जहाज को कब्जे में लिए जाने की आलोचना की है। उन्होंने ईरान से मांग की है कि वो कार्गो शिप और क्रू को तुरंत रिहा कर दें।

ईरान ने 13 अप्रैल को स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में इजराइली अरबपति के हिस्से वाली ब्रितानी कंपनी के एक जहाज पर कब्जा कर लिया था।

यह शिप भारत आ रहा था और इस पर 17 भारतीय क्रू सदस्य सवार थे।

विदेश मंत्री जयशंकर से बातचीत के बाद ईरान ने सोमवार को घोषणा की थी कि वो जल्द ही भारतीय अधिकारियों को क्रू से मिलने की इजाजत देगा।

इसे भी पढ़ें

ईरान पर हमले का इजराइल ने बनाया प्लान

TAGGED:
Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं