Pakistani army: पाकिस्तानी सेना के प्रवक्ता की भारत को धमकी, कहा- तुम हमारा पानी बंद करोगे, हम तुम्हारी सांस बंद कर देंगे [Pakistani army spokesperson threatens India, says- If you stop our water, we will stop your breathing]

2 Min Read

Pakistani army:

इस्लामाबाद, एजेंसियां। पाकिस्तानी सेना के प्रवक्ता अहमद शरीफ चौधरी ने भारत को धमकी दी है। शरीफ ने एक बयान में कहा, अगर तुम (भारत) हमारा पानी बंद करोगे, तो हम तुम्हारी सांसें बंद कर देंगे।

शरीफ ने यह बयान एक कार्यक्रम में दिया, जिसका वीडियो वायरल हो गया है। हालांकि, यह वीडियो किस कार्यक्रम और जगह का है, इसकी फिलहाल जानकारी नहीं है।

Pakistani army: भारत ने स्थगित की है जल संधिः

दरअसल भारत ने पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान के साथ जल संधि स्थगित कर दी है और पाकिस्तान जाने वाले पानी को रोक दिया है।

Pakistani army: PAK बोला-अपनी जमीन आतंकवाद के लिए इस्तेमाल नहीं होने देंगेः

पाकिस्तान के विदेश मंत्री और डिप्टी PM इशाक डार ने दावा किया कि चीन, पाकिस्तान और अफगानिस्तान की जमीन का इस्तेमाल आतंकवाद के लिए नहीं होगा। डार ने कहा हाल में उनकी बीजिंग यात्रा के दौरान तीनों देशों की विदेश मंत्री की बैठक में यह फैसला लिया गया।
इस्लामाबाद में मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि पाकिस्तान अपने पड़ोसी अफगानिस्तान के साथ डिप्लोमेटिक संबंध बढ़ाने पर जोर देगा।
डार ने कहा कि हम आतंकवाद को बर्दाश्त नहीं करेंगे। हमारी सरकार का स्पष्ट रुख है कि हम आतंकवाद से उसी तरह निपटेंगे जैसे हमने 2013 और 2018 में निपटा था।

इसे भी पढ़ें

अरब सागर में पाकिस्तानी नौसेना ने जब्त किया 10 लाख डॉलर की ड्रग्स

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं