लाहौर: पाकिस्तान के पंजाब सूबे की मुख्यमंत्री मरियम नवाज ने बृहस्पतिवार को सिख तीर्थयात्रियों के एक समूह से मुलाकात की, जिनमें से अधिकतर भारत से आए हैं।
उन्होंने याद किया कि उनके पिता नवाज शरीफ ने कहा था कि देश को अपने पड़ोसियों के साथ नहीं लड़ना चाहिए।
बैसाखी उत्सव में शामिल होने के लिए भारत से लगभग 2,400 सिख मौजूदा समय में पाकिस्तान की यात्रा पर हैं।
मरियम ने करतारपुर स्थित गुरुद्वारा दरबार साहिब में लोगों को संबोधित करते हुए अपने पिता और तीन बार के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ को उद्धृत किया, ‘‘हमें अपने पड़ोसियों से नहीं लड़ना चाहिए। हमें उनके लिए अपना दिल खोलने की जरूरत है।’’
इसे भी पढ़े








