पाकिस्तान ने आईएमएफ बेलआउट कार्यक्रम के लिए चीन, सऊदी अरब से 11 अरब डॉलर की मदद मांगी

1 Min Read

इस्लामाबाद : नकदी संकट से जूझ रहे पाकिस्तान ने घरेलू और विदेशी मुद्रा भंडार के अंतर को पाटने की कोशिश में चीन और सऊदी अरब से 11 अरब अमेरिकी डॉलर की मदद मांगी है।

ताकि देश में निर्वाचित सरकार के गठन तक आर्थिक स्थिरता सुनिश्चित करने के लिए अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) का बेलआउट कार्यक्रम पटरी पर रहे। एक मीडिया रिपोर्ट में शुक्रवार को यह जानकारी दी गई है।

पाकिस्तान ने कार्यवाहक सरकार के खुदरा, कृषि और रियल एस्टेट क्षेत्रों में कर दायरे को प्रभावी ढंग से विस्तारित करने और अवैध मुद्रा की आवाजाही के खिलाफ कार्रवाई जारी रखने के दबाव के बीच यह मांग की है।

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं