Pakistan out Hockey Asia Cup:
इस्लामाबाद, एजेंसियां। पाकिस्तान हॉकी एशिया कप 2025 से आधिकारिक रूप से बाहर हो गया है। 29 अगस्त से शुरू होने वाले टूर्नामेंट के लिए पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन ने भारत आने से इनकार किया। सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए पाकिस्तान ने अपने नाम वापसी की पुष्टि की, जबकि ओमान ने भी अपना नाम वापस ले लिया। इसके बाद, बांग्लादेश और कजाकिस्तान को टूर्नामेंट में शामिल कर लिया गया है।
हॉकी इंडिया के सूत्रों के अनुसार
हॉकी इंडिया के सूत्रों के अनुसार, पाकिस्तान का हटना भारत सरकार द्वारा वीजा जारी करने के बावजूद हुआ है। इस फैसले से पाकिस्तान को वर्ल्ड कप क्वालिफाई करने का एक मौका भी गंवाना पड़ा, क्योंकि एशिया कप जीतने वाली टीम को वर्ल्ड कप 2026 के लिए टिकट मिल जाता है। बता दें हॉकी एशिया कप की शुरुआत 1982 में पाकिस्तान के कराची में हुई थी और यह एशियाई हॉकी का सबसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट माना जाता है। अब बांग्लादेश और कजाकिस्तान को प्रतियोगिता में जगह मिल चुकी है।
एशिया कप का आयोजन बिहार के राजगीर में 29 अगस्त से 7 सितंबर तक किया जाएगा। टूर्नामेंट के शुभंकर ‘चांद’ का अनावरण भी किया गया, जो हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद को समर्पित है।
इसे भी पढ़ें








