Pakistan next captain news:
इस्लामाबाद, एजेंसियां। टी20 वर्ल्ड कप 2026 के बीच पाकिस्तान क्रिकेट टीम में कप्तानी को लेकर अटकलें तेज हो गई हैं। सुपर-8 में निराशाजनक प्रदर्शन के बाद मौजूदा कप्तान सलमान अली आगा पर सवाल उठ रहे हैं। इसी बीच पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी ने बड़ा बयान देकर नई चर्चा छेड़ दी है।
शादाब खान का नाम सबसे आगे
शाहिद अफरीदी का मानना है कि यदि माइक हेसन मुख्य कोच बने रहते हैं, तो शादाब खान को टीम की कमान सौंपी जा सकती है। अफरीदी ने एक टीवी चैनल पर कहा कि हेसन और शादाब का पुराना ताल्लुक रहा है। दोनों पाकिस्तान सुपर लीग में इस्लामाबाद यूनाइटेड के साथ काम कर चुके हैं। उन्होंने कहा कि शादाब बुरा विकल्प नहीं हैं, लेकिन बतौर गेंदबाज उनका प्रदर्शन और बेहतर होना चाहिए। अगर वे लगातार अच्छा प्रदर्शन करते हैं तो कप्तान बनने के योग्य साबित हो सकते हैं।
प्रदर्शन पर उठे सवाल
भारत से 61 रन की हार के बाद अफरीदी ने शादाब को टीम से बाहर करने की भी मांग की थी। हालांकि नामीबिया के खिलाफ शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन के बाद शादाब ने आलोचकों को जवाब दिया था।
सेमीफाइनल की मुश्किल राह
इंग्लैंड की न्यूजीलैंड पर जीत से पाकिस्तान की उम्मीदें बनी हुई हैं। अब पाकिस्तान को श्रीलंका के खिलाफ बड़े अंतर से जीत दर्ज करनी होगी, तभी नेट रन रेट के आधार पर सेमीफाइनल में जगह बना सकता है। पूर्व खिलाड़ी शोएब मलिक भी संकेत दे चुके हैं कि कप्तानी की दौड़ में शादाब खान सबसे आगे हैं। अब देखना होगा कि पाकिस्तान सेमीफाइनल में पहुंच पाता है या नहीं और आने वाले समय में टीम की कमान किसके हाथ में जाती है।







