13 देशों को मिला दर्जा, इसमें 7 मुस्लिम बहुल देश
कजान, एजेंसियां। BRICS समिट 2024 का आयोजन रूस के कजान में हो रहा है। इसमें 4 नए देशों को जोड़ने के अलावा 13 पार्टनर देश भी जोड़े गए हैं। इसमें अल्जीरिया, मलेशिया, इंडोनेशिया, कजाकिस्तान, नाइजीरिया, तुर्की, उज्बेकिस्तान को मिलाकर 7 मुस्लिम बहुल देश हैं।
पाकिस्तान ने दिया था आवेदनः
इसमें पाकिस्तान को जगह नहीं मिली है। पाकिस्तान ने BRICS देशों में शामिल होने के लिए आवेदन दिया था। लेकिन उसे पार्टनर देशों में भी जगह नहीं मिल पाई। पार्टनर देश BRICS के औपचारिक सदस्य नहीं होंगे लेकिन संगठन की प्लानिंग का हिस्सा होंगे।
30 से ज्यादा देशों ने दिया था आवेदनः
इस बार 30 से ज्यादा देशों ने BRICS की मेंबरशिप के लिए आवेदन किया था। BRICS समिट में बुधवार को रूसी राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन ने कहा था कि अब नए देशों को शामिल किए जाने से पहले ये ध्यान रखा जाएगा कि इससे संगठन की कार्य क्षमता पर कोई असर न पड़े।
इसे भी पढ़ें
BRICS समिट में PM मोदी का भाषण आज, इसका ग्लोबल GDP में 27% और कंज्यूमर मार्केट में 23% हिस्सा
