Pakistan expired flood relief:
इस्लामाबाद, एजेंसियां। पाकिस्तान ने श्रीलंका को एक्सपायर्ड राहत सामग्री भेज दी है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक श्रीलंका में आए साइक्लोन दितवाह से निपटने के लिए पाकिस्तान ने मदद भेजी थी, लेकिन उन फूड पैकेट पर एक्सपायरी डेट अक्टूबर 2024 थी।
पाकिस्तान ने पानी, दूध पाउडर और आटे सहित कई पैकेट भेजे थे। पाकिस्तान हाई कमीशन श्रीलंका ने 30 नवंबर को सोशल मीडिया X पर इससे जुड़ा एक पोस्ट किया था। इसमें राहत सामग्री की तस्वीर भी जारी की गईं, जिसमें एक्सपायरी डेट लिखी नजर आ रही है।
पाकिस्तान की आलोचनाः
ये पोस्ट वायरल हो रहा है, कई यूजर्स पाकिस्तान की आलोचना कर रहे हैं। हालांकि, अब तक पाकिस्तान का रिएक्शन सामने नहीं आया है।
श्रीलंका साइक्लोन दितवाह की वजह से भारी बाढ़ का सामना कर रहा है। इससे 390 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। 370 लोग लापता हैं। देश में 11 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं। वहीं, लगभग 2 लाख लोग घर छोड़कर शेल्टर होम में रह रहे हैं।







