इस्लामाबाद, एजेंसियां : पाकिस्तान के क्वेटा में सोमवार को एक मस्जिद के पास विस्फोट हो गया। इस विस्फोट में 1 पुलिसकर्मी की मौत हो गई जबकि 12 लोग घायल हो गए।
सभी 12 घायलों में 5 सुरक्षाकर्मी भी शामिल हैं। विस्फोट के बाद घायलों को तत्काल इलाज के लिए नजदीकी चिकित्सा सुविधाओं में ले जाया गया।
सुत्रों के मुताबिक, कानून प्रवर्तन एजेंसियों ने इलाके की घेराबंदी कर दी और विस्फोट के कारण का पता लगाने के लिए मामले की जांच शुरू कर दी।
इस क्षेत्र में यह पहला ऐसा विस्फोट नहीं है। हाल ही में आतंकवादी गतिविधियों में वृद्धि देखी गई है।
सुत्रों के मुताबिक, फरवरी में बलूचिस्तान के पिशिन क्षेत्र में एक राजनीतिक दल के कार्यालय के बाहर हुए विस्फोट में 12 लोग मारे गए जबकि 25 घायल हो गए थे।
इसे भी पढ़ें
Delhi School Admission 2024 : कक्षा 6 से 9 तक दिल्ली के स्कूलों में एडमिशन के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू


















