T20 World Cup 2026: टी-20 वर्ल्ड कप का पहला मैच में हारते-हारते जीता पाकिस्तान, फहीम ने आखिरी 2 ओवर में 3 छक्के लगाकर मैच पलटा, नीदरलैंड 3 विकेट से हारा

2 Min Read

T20 World Cup 2026:

कोलंबो, एजेंसियां। 2009 का चैंपियन पाकिस्तान टी-20 वर्ल्ड कप के पहले मैच में नीदरलैंड से हारते-हारते जीत गया। टीम को जीत के लिए आखिरी 2 ओवर में 29 रन बनाने थे। उसे फहीम अशरफ ने 19वें ओवर में 3 छक्के लगाकर 3 विकेट की जीत दिलाई।

18वें ओवर तक नीदरलैंड का पलड़ा भारी था। 19वें ओवर की पहली बॉल पर फहीम ने छक्का लगाया, लेकिन दूसरी बॉल पर मैक्स ओडाउड से उनका कैच ड्रॉप हो गया। जीवनदान मिलने के बाद फहीम ने दो छक्के लगाकर मैच का रुख पाकिस्तान की ओर कर दिया।

पाकिस्तान ने जीता टॉसः

कोलंबो के सिंहली स्पोर्ट्स ग्राउंड में शनिवार को पाकिस्तान ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। पहले बैटिंग कर रही नीदरलैंड की पूरी टीम 19.5 ओवर में 147 रन पर सिमट गई। कप्तान स्कॉट एडवर्ड्स ने सबसे ज्यादा 37 रन बनाए। पाकिस्तान की ओर से सलमान मिर्जा ने सबसे ज्यादा 3 विकेट लिए। नीदरलैंड के 10 में से 9 बल्लेबाज कैच आउट हुए, जबकि केवल एक विकेट अबरार अहमद ने कॉलिन एकरमैन को बोल्ड कर हासिल किया।

आखिरी ओवर में जीता पाकिस्तानः

जवाब में पाकिस्तान ने 19.3 ओवर में 7 विकेट पर 148 रन का टारगेट चेज कर लिया। फहीम अशरफ ने 11 बॉल पर नाबाद 29 रन की पारी खेली। ओपनर साहिबजादा फरहान ने 47 रन बनाए। वे 3 रन से फिफ्टी चूक गए। सईम अयूब ने 24 रन बनाए। नीदरलैंड की ओर पॉल वैन मीकेरेन और आर्यन दत्त को 2-2 विकेट मिले।

Share This Article