Pakistan Air Force bombed: पाकिस्तान एयरफोर्स ने अपने ही लोगों पर बमबारी की, महिलाओं-बच्चों समेत 30 की मौत

1 Min Read

Pakistan Air Force bombed: सेना बोली- यहां तालिबान बम बना रहा था

इस्लामाबाद, एजेंसियां। पाकिस्तानी वायुसेना ने रविवार रात 2 बजे अपने ही देशवासियों पर चीन के J-17 विमानों से 8 लेजर-गाइडेड बम गिराए। पाकिस्तानी वायुसेना ने यह हमला खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के तिराह घाटी के एक गांव पर किया।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस हवाई हमले में करीब 30 लोग मारे गए, जिनमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। हालांकि, न्यूज एजेंसी PTI ने 24 लोगों के मारे जाने की बात कही है। इस हमले से जुड़े कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हैं, लेकिन उनकी पुष्टि नहीं हो पाई है।

पाक सेना का दावाः

सेना का कहना है कि इन हमलों का टारगेट तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (TTP) का बम बनाने वाला ठिकाना था। लोकल पुलिस ने मीडिया को बताया कि TTP के दो कमांडर, अमान गुल और मसूद खान बम बनाकर मस्जिदों में छिपा रहे थे।

इसे भी पढ़ें

Operation Sindoor: जानिये, कैसे पड़ा इस अभियान का नाम ‘ऑपरेशन सिंदूर’ 

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं