Pakistan: US में पाक सेना प्रमुख ने भारत के खिलाफ उगला जहर

2 Min Read

Pakistan:

वाशिंगटन डीसी. एजेंसियां। अमेरिका यात्रा के दौरान पाकिस्तान के सेना प्रमुख फ़ील्ड मार्शल आसिम मुनीर ने भारत के खिलाफ जहर उगला है। कई तीखे बयान दिए हैं। उन्होंने कहा कि मई में भारत के साथ हुए सैन्य संघर्ष में पाकिस्तान को सफलता मिली, जबकि भारत ‘विश्व गुरु’ बनने का जो दावा करता है, वह ज़मीनी सच्चाई से कोसों दूर है।

मुनीर ने टाम्पा में अमेरिकी सेंट्रल कमांड (CENTCOM) के कमांडर परिवर्तन समारोह में हिस्सा लिया और इसके बाद एक निजी कार्यक्रम में पाकिस्तानी समुदाय को संबोधित किया।

रॉ पर आतंकवाद फैलाने का आरोप लगायाः

उन्होंने भारत की खुफिया एजेंसी रॉ पर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आतंकवाद फैलाने का आरोप लगाया और कनाडा में एक सिख नेता की हत्या, क़तर में नौसेना अधिकारियों का मामला और कुलभूषण जाधव की गिरफ्तारी जैसे मामलों का हवाला दिया।

भारत की आलोचना कीः

फ़ील्ड मार्शल मुनीर ने दावा किया कि पाकिस्तान ने भारत की ‘भेदभावपूर्ण और दोहरे मापदंडों वाली नीतियों’ के खिलाफ कूटनीतिक मोर्चे पर भी निर्णायक सफलता हासिल की है। उन्होंने कश्मीर को एक अधूरा अंतरराष्ट्रीय एजेंडा बताया और कहा कि पाकिस्तान की रणनीतिक सोच, सैन्य दृढ़ता और राजनीतिक नेतृत्व की दूरदर्शिता ने इस सफलता को संभव बनाया है।

संघर्ष विराम के लिए ट्रंप को दिया श्रेयः

उन्होंने संघर्ष विराम के लिए अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को श्रेय देते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में भारत-पाक युद्ध टला। हालांकि भारत पहले ही स्पष्ट कर चुका है कि संघर्ष विराम पाकिस्तान की ओर से बातचीत के प्रस्ताव के बाद हुआ था।

इसे भी पढ़ें

Pakistan not deserve nuclear: पाकिस्तान परमाणु हथियारों के लायक नहीं”: भारत ने आसिम मुनीर को दिया मुंहतोड़ जवाब


Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं