Ostrava Golden Spike 2025: नीरज चोपड़ा ने रचा इतिहास, पहली बार जीता गोल्डन स्पाइक मीट खिताब [Neeraj Chopra created history, won the Golden Spike Meet title for the first time]

2 Min Read

Ostrava Golden Spike 2025 :

ओस्त्रावा, एजेंसियां। भारत के जेवलिन थ्रोअर सुपरस्टार नीरज चोपड़ा ने एक बार फिर देश का नाम रोशन किया है। चेक रिपब्लिक (ओस्त्रावा) में आयोजित प्रतिष्ठित विश्व एथलेटिक्स कॉन्टिनेंटल टूर गोल्ड इवेंट (Golden Spike) में उन्होंने गोल्ड मेडल जीतकर अपनी शानदार फॉर्म को बरकरार रखा। यह पहली बार था, जब नीरज इस प्रतियोगिता में भाग ले रहे थे और उन्होंने 85.29 मीटर का थ्रो करके अपनी जीत सुनिश्चित कर ली। नीरज ने 4 दिन पहले 20 जून को पेरिस डायमंड लीग में पहला स्थान हासिल किया था। ये मुकाबला वर्ल्ड एथलेटिक्स सबकॉन्टिनेन्टल टूर के गोल्ड स्तर का टूर्नामेंट था, जिसमें 9 एथलीटों ने हिस्सा लिया।

Ostrava Golden Spike 2025: पहले थ्रो में फाउल हुआ था नीरज सेः

नीरज चोपड़ा के लिए यह मुकाबला आसान नहीं था। उन्होंने अपने पहले थ्रो में फाउल किया, जिससे थोड़ी चिंता जरूर बढ़ी। लेकिन, उन्होंने दूसरे प्रयास में 83.45 मीटर फेंककर वापसी की और खुद को टॉप तीन में शामिल कर लिया। उनके प्रतिद्वंद्वी दक्षिण अफ्रीका के डौ स्मिथ ने 84.12 मीटर और ग्रेनेडा के एंडरसन पीटर्स ने 83.63 मीटर का थ्रो फेंका, जिससे मुकाबला रोमांचक बन गया। तीसरे थ्रो में नीरज ने 85.29 मीटर का जबरदस्त प्रयास किया और प्रतियोगिता में बढ़त बना ली। यह एक ऐसा थ्रो था, जिसे कोई भी पीछे नहीं छोड़ पाया। उनके बाद के प्रयास 82.17 मीटर और 81.01 मीटर थे।

इसे भी पढ़ें

Neeraj Chopra : 23 मई को फिर होंगे नीरज चोपड़ा और वेबर आमने सामने, दोहा में 90+ मीटर थ्रो से मचाया था धमाल 

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं