सर्बिया की संसद में विपक्ष का स्मोक ग्रेनेड से हमला, 2 सांसद घायल, 1 गंभीर [Opposition attacks Serbia’s parliament with smoke grenades, 2 MPs injured, 1 seriously]

1 Min Read

सार्बिया, एजेंसियां। यूरोपीय देश सर्बिया की संसद में विपक्षी सांसदों ने स्मोक ग्रेनेड फेंके। विपक्ष ने यह प्रदर्शन सरकार की नीतियों के विरोध और प्रदर्शनकारी छात्रों के समर्थन में किया।

सर्बियाई प्रोग्रेसिव पार्टी की अगुआई वाले सत्तारूढ़ गठबंधन ने जैसे ही सत्र के एजेंडे को मंजूरी दी, कुछ विपक्षी नेताओं ने स्मोक ग्रेनेड फेंके। हमले में 2 सांसद घायल हो गए हैं, एक की हालत गंभीर है।

प्रधानमंत्री के इस्तीफे पर होनी थी चर्चा:

संसद में देश की यूनिवर्सिटीज के लिए फंडिंग बढ़ाने वाला बिल पास होना था। साथ ही प्रधानमंत्री मिलोस वुसेविक के इस्तीफे पर भी चर्चा होनी थी, लेकिन सत्तारूढ़ गठबंधन की तरफ से पेश किए गए एजेंडे से विपक्ष नाराज था। इसके बाद हंगामा हुआ। सर्बिया के PM मिलोस वुसेविक ने देशभर में विरोध प्रदर्शन के चलते 28 जनवरी को इस्तीफा दिया था।

इसे भी पढ़ें

सैन्य मदद रूकने के बाद जेलेंस्की को ट्रम्प के साथ बहस करने का अफसोस

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं