One Big Beautiful: ट्रंप ने किया ‘वन बिग ब्यूटीफुल’ पर हस्ताक्षर, अमेरिका में टैक्स और खर्च कटौती का नया कानून लागू [Trump signed ‘One Big Beautiful’ a new law of tax and expenditure reduction came into force in America]

2 Min Read

One Big Beautiful:

वाशिंगटन, एजेंसियां। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को अमेरिका के 249वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर ‘वन बिग ब्यूटीफुल’ नामक विवादित विधेयक पर हस्ताक्षर कर इसे कानून का रूप दे दिया। यह विधेयक टैक्स राहत और सरकारी खर्च में कटौती से जुड़ा है। इसे एक दिन पहले रिपब्लिकन-नियंत्रित हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स में 218-214 मतों से पारित किया गया था। ट्रंप प्रशासन इसे अपनी आर्थिक नीति की बड़ी उपलब्धि मान रहा है।

व्हाइट हाउस के लॉन में आयोजित एक पिकनिक समारोह के दौरान, जिसमें सांसदों, प्रशासनिक अधिकारियों और मेहमानों की मौजूदगी थी, राष्ट्रपति ट्रंप ने इस विधेयक पर हस्ताक्षर किए। अपने संबोधन में ट्रंप ने कहा कि यह विधेयक अमेरिकी परिवारों और व्यापारों के लिए एक नई शुरुआत है। उन्होंने बताया कि सरकार टैक्स कम कर रही है और गैर-ज़रूरी खर्चों में कटौती की जा रही है, जिससे अमेरिकी अर्थव्यवस्था को और मजबूत बनाया जा सकेगा।

राष्ट्रपति ने कहा कि अमेरिकी लोग अब पहले से ज्यादा सुरक्षित और संतुष्ट महसूस कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह राहत सेना, आम नागरिकों और विभिन्न क्षेत्रों में कार्यरत लोगों को सीधे फायदा पहुंचाएगी। ट्रंप ने इस अवसर पर हाउस स्पीकर माइक जॉनसन और सीनेट मेजोरिटी लीडर जॉन थ्यून को धन्यवाद दिया, जिनके नेतृत्व में यह विधेयक दोनों सदनों से पारित हुआ।

हालांकि, इस कानून को लेकर आलोचना भी हो रही है। स्वतंत्र आर्थिक विश्लेषकों का कहना है कि यह कानून अमेरिका के पहले से मौजूद 36.2 ट्रिलियन डॉलर के राष्ट्रीय कर्ज में 3 ट्रिलियन डॉलर की और बढ़ोतरी कर सकता है। इसके बावजूद, ट्रंप और उनके समर्थकों के लिए यह कानून एक महत्वपूर्ण राजनीतिक और आर्थिक जीत मानी जा रही है।

इसे भी पढ़ें

Donald Trump Tariff: भारत पर टैरिफ 27% से घटाकर 26% किया, जानें फैसले की वजह 

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं