Laura Dahlmeyer death: ओलंपिक गोल्ड मेडलिस्ट लॉरा डाहलमेयर की पाकिस्तान में चढ़ाई के दौरान मौत

2 Min Read

Laura Dahlmeyer death:

पेशावर,एजेंसियां। ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता और जर्मनी की दिग्गज बायथलॉन खिलाड़ी लॉरा डाहलमेयर की पाकिस्तान के काराकोरम पर्वतमाला की लैला चोटी पर चढ़ाई के दौरान गिरती चट्टानों की चपेट में आने से मौत हो गई है। गिलगित-बाल्टिस्तान सरकार के प्रवक्ता फैजुल्लाह फराक ने पुष्टि की कि सोमवार को 5,700 मीटर की ऊंचाई पर यह हादसा हुआ था। उनके साथ पर्वतारोहण कर रही मरीना इवा ने मदद के लिए संकेत भेजा, जिसके बाद बचाव अभियान शुरू किया गया। मरीना को सुरक्षित वापस लाया गया है।

शव को स्कार्दू लाया जाएगा

बचाव दल के अनुसार, खराब मौसम के चलते हेलीकॉप्टर भेजना संभव नहीं हो पाया। जैसे ही मौसम अनुकूल होगा, डाहलमेयर का शव स्कार्दू शहर लाया जाएगा।

कौन थीं लॉरा डाहलमेयर?

2017 महिला बायथलॉन विश्व कप विजेता
बायथलॉन में दो ओलंपिक स्वर्ण पदक
‘क्रॉस-कंट्री स्कीइंग’ और ‘राइफल शूटिंग’ के मिश्रण वाले इस खेल में दुनिया की अग्रणी खिलाड़ी
करियर के बाद पर्वतारोहण और साहसिक खेलों की तरफ रुझान

क्षेत्रीय आपदा

उत्तरी पाकिस्तान में इस समय सामान्य से ज्यादा बारिश और बर्फबारी के कारण हालात खराब हैं। चिलास जिले के पास बाढ़ में बहने से 20 पर्यटक लापता हैं।

इसे भी पढ़ें

Ukraine’s F-16 fighter jet: रूस ने यूक्रेन का F-16 फाइटर जेट मार गिराया, पायलट की मौत 7 रूसी मिसाइलें तबाह 

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं