दुनिया की सबसे वैल्युएबल कंपनी बनी एनवीडिया, माइक्रोसॉफ्ट को पीछे छोड़ा; 3.34 ट्रिलियन डॉलर हुआ मार्केट कैप [Nvidia becomes world’s most valuable company by defeating Microsoft]

1 Min Read

कैलिफोर्निया, एजेंसियां। अमेरिका की सेमीकंडक्टर चिप बनाने वाली कंपनी एनवीडिया माइक्रोसॉफ्ट को पीछे धकेल कर दुनिया की सबसे वैल्युएबल कंपनी बन गई है।

एनवीडिया कॉर्प का शेयर मंगलवार को 4.60 डॉलर (3.51%) की तेजी के साथ 135.58 डॉलर (करीब 11,300 रुपए) पर बंद हुआ।

शेयर में इस तेजी से कंपनी का मार्केट कैप 3.34 ट्रिलियन डॉलर (करीब 278 लाख करोड़ रुपए) हो गया है।

वहीं, माइक्रोसॉफ्ट का मार्केट कैप 3.32 ट्रिलियन डॉलर (करीब 276 लाख करोड़) है। मंगलवार को माइक्रोसॉफ्ट का शेयर 0.45% की गिरावट के साथ 446.34 डॉलर पर बंद हुआ।

एपल के शेयरों में गिरावट

आईफोन बनाने वाली कंपनी एपल के मार्केट कैप की बात करें तो वह 3.29 ट्रिलियन डॉलर (करीब 274 लाख करोड़) है। मंगलवार को एपल का शेयर 1.10% की गिरावट के साथ 214.29 डॉलर पर बंद हुआ।

इसे भी पढ़ें

भारत में बनेगा क्वांटम डायमंड माइक्रोचिप इमेजर

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं