एनवीडिया ने एपल को पछाड़ा [Nvidia beats Apple]

1 Min Read

दुनिया में दूसरी वेल्युएबल कंपनी बनी एनवीडिया

शिकागो, एजेंसियां। अमेरिका की सेमीकंडक्टर चिप बनाने वाली कंपनी एनवीडिया एपल को पीछे कर दुनिया की दूसरी सबसे वैल्युएबल कंपनी बन गई है।

एनवीडिया कॉर्प का शेयर बुधवार 5 जून को 60.03 डॉलर (5.16%) की तेजी के साथ 1,224.40 डॉलर (करीब 1,86,958 रुपए) पर बंद हुआ।

शेयर में आई इस तेजी से कंपनी का मार्केट कैप 3.01 ट्रिलियन डॉलर (करीब 251 लाख करोड़ रुपए) हो गया है।

वहीं, एपल का मार्केट कैप 3 ट्रिलियन डॉलर (करीब 250 लाख करोड़) है। बुधवार को एपल का शेयर 0.78% की तेजी के साथ 195.87 डॉलर पर बंद हुआ है।

इसे भी पढ़ें

अमेरिका ने भारत की तारीफ की, कहा-भारत में जीवित है लोकतंत्र

Share This Article
Exit mobile version