Nuclear program:
वाशिंगटन, एजेंसियां। अमेरिका, ईरान को उसके सिविल एनर्जी प्रोडक्शन न्यूक्लियर प्रोग्राम को विकसित करने में मदद करने पर विचार कर रहा है। CNN की रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिका ने ईरान को करीब 2.5 लाख करोड़ रुपए के निवेश का प्रस्ताव दिया है, जिसके तहत ईरान यूरेनियम का संवर्धन किए बिना सिविल एनर्जी के लिए परमाणु कार्यक्रम शुरू कर सकता है।
Nuclear program:अमेरिका सीधे पैसे नहीं देगा:
अमेरिका का कहना है कि वह इस कार्यक्रम के लिए सीधे पैसे नहीं देगा, बल्कि उम्मीद है कि खाड़ी के दूसरे देश इसमें निवेश करेंगे। यह कदम अमेरिका और ईरान के बीच शांति वार्ता शुरू करने की कोशिश का हिस्सा बताया जा रहा है। सिविल एनर्जी प्रोडक्शन न्यूक्लियर प्रोग्राम ऐसा परमाणु कार्यक्रम होता है, जिसका इस्तेमाल सिर्फ बिजली या ऊर्जा बनाने के लिए किया जाता है, न कि हथियार बनाने के लिए।
इसे भी पढ़ें
Iran war :खामेनेई बोले- इजराइल को बचाने जंग में कूदा अमेरिका, ट्रम्प बोले- ईरान बहादुरी से जंग लड़ा

















