3 अर्थशास्त्रियों को इकोनॉमिक्स का नोबेल, इन्होंने समझाया कैसे राजनीतिक संस्थाएं समाज की तरक्की पर असर डालती हैं [Nobel of Economics awarded to 3 economists, they explained how political institutions affect the progress of society]

1 Min Read

वाशिंगटन, एजेंसियां। अमेरिका और ब्रिटेन के 3 अर्थशास्त्रियों को इकोनॉमिक्स का नोबेल प्राइज मिलेगा। इनमें तुर्किश मूल के अमेरिकी डेरन एसेमोग्लू, ब्रिटिश मूल के अमेरिकी साइमन जॉनसन और ब्रिटेन के जेम्स ए रॉबिन्सन शामिल हैं।

तीनों अर्थशास्त्रियों ने बताया था कि राजनीतिक और सामाजिक संस्थाएं कैसे बनती हैं और समाज की तरक्की पर उनका क्या असर पड़ता है।

सिर्फ एक भारतीय को मिला है इकोनॉमिक्स का नोबेल:

अमर्त्य सेन इकलौते भारतीय हैं, जिन्हें 1998 में इस सम्मान से नवाजा गया था। उन्हें इकोनॉमिक साइंस में वेलफेयर इकोनॉमिक्स और सोशल चॉइस थ्योरी में योगदान के लिए नोबेल प्राइज मिला था।

इसे भी पढ़ें

यूएनएससी में भारत की स्थायी सदस्यता को ब्रिटेन का समर्थन

अमेरिका से टकराया सदी का सबसे खतरनाक तूफान मिलटन

Share This Article
Exit mobile version