बांग्लादेश की अंतरिम सरकार का नया फरमान, ‘नमाज-अजान के दौरान दुर्गा पूजा न करें हिंदू’ [New order of the interim government of Bangladesh, ‘Hindus should not perform Durga Puja during Namaz-Azaan’]

3 Min Read

ढाका, एजेंसियां। बांग्लादेश की नई अंतरिम सरकार ने देश के हिंदुओं के लिए एक नया फरमान जारी किया है।

आदेशानुसार हिंदुओं को नमाज और अजान के दौरान दुर्गा पूजा से संबंधित गतिविधियां रोकने के लिए कहा गया है।

सरकार ने हिंदू समुदाय से दुर्गा पूजा से संबंधित गतिविधियां, विशेषकर अजान और नमाज के दौरान बंद करने का आग्रह किया है।

गृह मामलों के सलाहकार लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) मोहम्मद जहांगीर आलम चौधरी ने आदेश जारी किया और बताया कि सरकार के फैसले से सभी पूजा समितियां सहमत हैं।

सभी पूजा समितियों को नमाज और अजान के दौरान म्यूजिक सिस्टम बंद रखने को कहा गया है। नमाज से 5 मिनट पहले दुर्गा पूजा और इससे जुड़ी गतिविधियों पर रोक लगानी होगी।

इस साल बनेंगे 32 हजार से ज्यादा मंडप

HT की रिपोर्ट के अनुसार, बांग्लादेश में हिंदू समुदाय सबसे बड़ा धार्मिक त्योहार दुर्गा पूजा मनाएगा।

इससे पहले सरकार ने देश में कानून और व्यवस्था की स्थिति पर एक बैठक बुलाई गई, जिसमें सहमति से कुछ फैसले लिए गए।

बांग्लादेश सरकार ने जानकारी दी है कि इस साल दुर्गा पूजा के लिए देशभर में कुल 32666 मंडप बनाए जाएंगे। 157 मंडप ढाका साउथ सिटी में और 88 नॉर्थ सिटी कॉरपोरेशन में होंगे।

बैठक में इस बात पर चर्चा की गई है कि पूजा मंडपों में 24 घंटे सुरक्षा कैसे सुनिश्चित की जाए? पूजा को बिना किसी बाधा के करने और शरारती तत्वों की बुरी गतिविधियों को रोकने के लिए कदम उठाए जाएंगे।

इसलिए बैठक में फैसला लिया गया कि हिंदुओं को नमाज और अजान के दौरान दुर्गा पूजा नहीं करने को कहा जाएगा। यह आदेश हिंदू समितियों ने भी मान लिया है।

किसी को कानून अपने हाथ में नहीं लेना चाहिए

वहीं राष्ट्र के नाम अपने संबोधन में बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार मुहम्मद यूनुस ने देश में सांप्रदायिक सद्भाव का आह्वान किया।

उन्होंने कहा कि बांग्लादेश सांप्रदायिक सद्भाव वाला देश है। इस देश के लोग कोई भी ऐसा काम नहीं करेंगे, जिससे धार्मिक सद्भाव खराब हो।

किसी को भी कानून अपने हाथ में नहीं लेना चाहिए। अगर कोई कानून अपने हाथ में लेकर समाज में अराजकता का माहौल पैदा करता है तो उसे कड़ी से कड़ी सजा जरूर दिलवाएंगे।

इसे भी पढ़ें

बांग्लादेश की गारमेंट कंपनियां बिहार में तलाश रहीं संभावनाएं

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं