नेतन्याहू बोले- हमास ने महिलाओं का रेप किया, बच्चों को जलाया, ईरान हत्यारा है [Netanyahu said – Hamas raped women, burnt children, Iran is a murderer]

1 Min Read

तेल अबीब, एजेंसियां। इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने बुधवार रात 11:30 बजे (भारतीय समयानुसार) अमेरिकी संसद के जॉइंट सेशन को संबोधित किया।

नेतन्याहू ने कहा- “जब हम ईरान से लड़ते हैं तो हम एक हत्यारे देश के खिलाफ होते हैं। वह अमेरिका का सबसे बड़ा दुश्मन है। हम सिर्फ अपनी नहीं बल्कि आपकी रक्षा कर रहे हैं।

ईरान मिडिल ईस्ट में अमेरिका, इजराइल और अरब देशों के लिए खतरा है।” उन्होंने कहा कि हमास के आंतकियों में रहम नाम की कोई चीज नहीं है।

उन्होंने इजराइली महिलाओं के साथ दरींदगी की। उनका रेप किया। जान से मार डाला। उन्होंने बच्चों को भी नहीं छोड़ा। बच्चों को जलाये जाने तक की घटनाएं सामने आई हैं। इन हत्यारों को बख्सना उचित नहीं है।

इसे भी पढ़ें

नेतन्याहू ने पत्नी-बेटों के लिए आजीवन सिक्योरिटी की मांग की 

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं