लेबनान में जंग रोकने से नेतन्याहू का इनकार [Netanyahu refuses to stop war in Lebanon]

1 Min Read

इजराइल का दावा-हिजबुल्लाह के ड्रोन चीफ को मार गिराया

तेल अबीब, एजेंसियां। इजराइल ने लेबनान में जंग रोकने से इनकार कर दिया है। इजराइल ने कहा कि सीजफायर की रिपोर्ट्स गलत हैं।

अमेरिका-फ्रांस की तरफ से जंग रोकने की मांग की गई थी। लेकिन पीएम नेतन्याहू ने जवाब नहीं दिया।

इजराइल का कहना है कि नेतन्याहू की सलाह पर सेना पूरी ताकत से लेबनान में लड़ाई जारी रखेगी।

दावा- हिजबुल्लाह का ड्रोन चीफ मारा गया

हिजबुल्लाह ने गुरुवार को ही इजराइल के राफेल मिलिट्री फैसलिटी पर 45 रॉकेट दागे। इससे कितना नुकसान पहुंचा, इसका पता नहीं चल पाया है।

पलटवार में इजराइली सेना ने बेरूत में हवाई हमला किया। इसमें हिजबुल्लाह की ड्रोन यूनिट के कमांडर मोहम्मद सरूर समेत 2 लोगों की मौत का दावा किया गया।

इसे भी पढ़ें

भारत ने नागरिकों को तुरंत लेबनान छोड़ने को कहा

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं