मोदी ने इजरायली पीएम को किया आश्वास्त
कहा-हम हर तरह के आतंकवाद के खिलाफ
नई दिल्ली। हमास के खिलाफ जंग के चौथे दिन इजराइल के PM बेंजामिन नेतन्याहू ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को फोन किया। इस दौरान उन्होंने PM मोदी को जंग के बारे में पूरी जानकारी दी। इसके बाद पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा- भारत के लोग इस मुश्किल घड़ी में इजराइल के साथ हैं। हम हर तरह के आतंकवाद के खिलाफ हैं। इसके बाद भारत के समर्थन के लिए नेतान्याहू ने पीएम मोदी का आभार जताया है।
यूनिटी गवर्मेंट बनेगी
इजराइल में 1973 के बाद पहली बार यूनिटी गवर्नमेंट बनेगी। इसके लिए सत्ताधारी लिकुड पार्टी के गठबंधन ने हामी भर दी है। यानी इजराइल में ऐसी सरकार बनेगी, जिसमें सभी पार्टियां शामिल होंगी। यूनिटी गवर्नमेंट या वॉर कैबिनेट जंग के वक्त बनती है।
शहर के 10 प्रतिशत लोग मारे गये
दूसरी तरफ हमास के हमलों में थाईलैंड के अब तक 18 नागरिकों की मौत हो चुकी है। कई लोग लापता हैं। रात भर इजराइल ने गाजा पर हमले किए। हमास ने इजराइल बॉर्डर के पास अश्कलों शहर को रात साढे 8 बजे तक खाली करने की चेतावनी दी है। वहीं, हमास के हमले में किबुत्ज शहर की 10% लोग मारे गए हैं। इससे पहले हमास ने धमकी दी थी कि वो इजराइल से पकड़े गए करीब 150 बंधकों की हत्या कर देगा।
गाजा बॉर्डर पर इजराइल का कब्जा
इससे पहले इजराइल की सेना ने घोषणा की- हमने गाजा के बॉर्डर पर कब्जा कर उसे पूरी तरह से सील कर दिया है। सेना ने रातभर गाजा में 200 जगहों पर स्ट्राइक की। अब तक हमास के 1500 लड़ाके मारे जा चुके हैं। वहीं, जंग में इजराइल के 123 सैनिकों की मौत हो चुकी है।







