नेपाली शेरपा ने रिकॉर्ड 30वीं बार किया एवरेस्ट फतह

IDTV Indradhanush
1 Min Read

काठमांडू, एजेंसियां। नेपाल के पर्वतारोही कामी रीता ने 30 साल में 30वीं बार दुनिया की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट पर चढ़ाई की।

वे ऐसा करने वाले दुनिया के इकलौते पर्वतारोही बन गए। 54 साल के कामी को एवरेस्ट मैन के नाम से भी जाना जाता है।

कामी रीता शेरपा ने दक्षिण-पूर्व रिज रूट से चढ़ाई की और 8,849 मीटर (29,032 फीट) की चोटी पर पहुंचे। कामी 10 दिन में 2 बार एवरेस्ट की चोटी पर पहुंचे हैं।

इससे पहले कामी रीता 12 मई को इस चोटी पर पहुंचे थे। कामी रीता एक शेरपा हैं और माउंट एवरेस्ट की खतरनाक चढ़ाई के लिए यहां आने वाले ट्रैकर्स को गाइड करते हैं।

इसे भी पढ़ें

टो लैम वियतनाम के राष्ट्रपति बने

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं