नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल का इस्तीफा, सरकार अल्पमत में आने के बाद संसद में विश्वास मत हारे [Nepal Prime Minister Pushpa Kamal resigns, votes of confidence lost in Parliament after government comes in minority]

1 Min Read

1 साल 6 महीने पीएम रहे

काठमांडू, एजेंसियां। नेपाल में प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल उर्फ प्रचंड ने शुक्रवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।

काठमांडू पोस्ट के मुताबिक, वह संसद में विश्वासमत हासिल करने में नाकाम रहे। वे सिर्फ 1 साल 6 महीने ही प्रधानमंत्री रह पाए।

फ्लोर टेस्ट में उन्हें 275 में से सिर्फ 63 सांसदों का साथ मिला। नेपाल की नेशनल असेंबली के 194 सांसदों उनके खिलाफ वोट किया। उन्हें सरकार बचाने के लिए 138 सांसदों के समर्थन की जरूरत थी।

गठबंधन टूटने से गिरी सरकार

दरअसल, इस महीने की शुरुआत में नेपाल की दूसरी सबसे बड़ी और चीन समर्थक केपी शर्मा ओली की पार्टी CPN-UML ने प्रधानमंत्री प्रचंड की पार्टी कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ नेपाल से गठबंधन तोड़ने का फैसला किया था।

इसके बाद उनकी सरकार अल्पमत में आ गई थी। नेपाल के संविधान के आर्टिकल 100 (2) के तहत उन्हें एक महीने में बहुमत साबित करना था। वे आज इसमें फेल हो गए।

इसे भी पढ़ें

संकट में प्रचंड की सरकार, ओली ने समर्थन वापस लिया

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं