नेपाल ने नोट छापने का ठेका चीनी कंपनी को दिया [Nepal gave contract for printing notes to Chinese company]

IDTV Indradhanush
1 Min Read

नोट पर बने मैप में 3 भारतीय इलाके

काठमांडू, एजेंसियां। नेपाल के केंद्रीय बैंकनेपाल राष्ट्र बैंक’ ने चीन की एक कंपनी को 100 रुपए के नए नेपाली नोट छापने का कॉन्ट्रैक्ट दिया है। यह कंपनी नेपाली नोट की 30 करोड़ प्रतियां छापेगी।

इस पर करीब 75 करोड़ भारतीय रुपए का खर्च आएगा। यानी 100 रुपए के 1 नेपाली नोट छापने की कीमत करीब 2.50 भारतीय रुपए होगी।

भारत के इलाकों को अपना बताया:

नोटों पर बने नक्शे में भारत के लिपुलेख, लिंपियाधुरा और कालापानी इलाके को नेपाल का हिस्सा दिखाया गया है। इस इलाके को लेकर भारत-नेपाल के बीच करीब 35 साल से विवाद है। इससे पहले नेपाल ने 18 जून 2020 को देश का नया पॉलिटिकल मैप जारी किया था।

इसमें भी भारत के तीनों इलाकों को नेपाल का हिस्सा दिखाया गया था। इसके लिए नेपाल ने संविधान में भी बदलाव किया था। तब भारत सरकार ने नेपाल के इस कदम का विरोध किया था।

इसे भी पढ़ें

भारत-नेपाल के बीच बातचीत से होगा समस्याओं का समाधान: PM ओली

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं