काठमांडू: माउंट मनास्लू की ढलानों से रविवार सुबह एक बड़ा हिमस्खलन हुआ, जो उत्तरी नेपाल में चोटी के नीचे स्थित बीरेंद्र झील में गिरा, जिससे झील उफान पर आ गई।
अधिकारियों ने बताया कि इसमें किसी तरह की क्षति या किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, क्योंकि यह स्थल मानव बस्ती से दूर स्थित है।
गृह मंत्रालय के प्रवक्ता नारायण प्रसाद भट्टाराई ने कहा कि हालांकि, इसके चलते नदी के जलस्तर में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है।
उन्होंने कहा कि गृह मंत्रालय ने नदी के निचले इलाकों के आसपास रहने वाले निवासियों को एहतियाती नोटिस जारी किये हैं और गोरखा में बुढ़ी गंडकी नदी के आसपास रहने वाले लोगों को बढ़ते जल प्रवाह के संभावित खतरों से सावधान रहने को कहा है।
इसे भी पढ़ें
परिवारवाद की राजनीति के कारण विलुप्त होती जा रही कांग्रेस : नीतीश








