साउथ अफ्रीका में बहुमत पाने से चूकी नेशनल कांग्रेस, देश में पहली बार बनेगी गठबंधन सरकार

1 Min Read

जोहानिसबर्ग, एजेंसियां। साउथ अफ्रीका में 29 मई को आम चुनाव हुए थे। न्यूज एजेंसी के मुताबिक अब तक 97.25% वोटों की गिनती हो चुकी है।

इसमें नेल्सन मंडेला की पार्टी अफ्रीकन नेशनल कांग्रेस को सबसे अधिक 40.13% वोट हासिल हुआ है, लेकिन वह सरकार बनाने के लिए जरूरी 50% वोट हासिल नहीं कर पाई।

30 साल में पहली बार ऐसा हो हुआ है कि अफ्रीकन नेशनल कांग्रेस (ANC) को बहुमत नहीं मिला है।

वहीं, सैक्स सकैंडल और भ्रष्टाचार के आरोपों के चलते सत्ता गंवाने वाले साउथ अफ्रीका के पूर्व राष्ट्रपति जैकब जूमा की पार्टी तीसरे नंबर पर रही है। उन्हें 15% वोट मिले हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक वो किंगमेकर की भूमिका निभा सकते हैं। जैकब जुमा ने कई इलाकों में ANC के वोट में सेंधमारी की है।

इसी के चलते ANC बहुमत हासिल करने से चूक गई। दरअसल, 2018 में ANC से निकाले जाने के बाद जुमा ने 2019 में अपनी अलग पार्टी MK बनाई थी।

इसे भी पढ़ें

पुणे एक्सीडेंटः आरोपी नाबालिग की मां भी गिरफ्तार

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं