NASA ने रचा इतिहास, ISS से पहली बार किया मेडिकल इवैक्यूएशन; क्रू स्प्लैशडाउन के लिए रवाना

2 Min Read

NASA ISS medical evacuation

वाशिंगटन, एजेंसियां। इतिहास में पहली बार NASA ने इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन (ISS) से मेडिकल इवैक्यूएशन किया है। एक एस्ट्रोनॉट को मेडिकल देखभाल की जरूरत पड़ने के कारण 4 क्रू मेंबर्स NASA की कमांडर जेना कार्डमैन, पायलट माइक फिंके, जापान एयरोस्पेस एक्सप्लोरेशन एजेंसी (JAXA) के किमिया यूई और रोस्कोस्मोस के ओलेग प्लाटोनोव SpaceX के क्रू ड्रैगन कैप्सूल में सवार होकर धरती की ओर रवाना हुए। ये चारों गुरुवार को प्रशांत महासागर में सैन डिएगो के पास स्प्लैशडाउन करेंगे।

मिशन अगस्त 2025 में शुरू हुआ था

मिशन अगस्त 2025 में शुरू हुआ था और फरवरी 2026 तक चलने वाला था, लेकिन स्वास्थ्य समस्या के कारण इसे एक महीने से अधिक पहले समाप्त कर दिया गया। NASA ने प्रभावित एस्ट्रोनॉट की पहचान या स्वास्थ्य समस्या का खुलासा नहीं किया, केवल यह कहा कि स्थिति स्थिर है और किसी आपातकाल की जरूरत नहीं है।पायलट माइक फिंके ने सोशल मीडिया पर बताया कि बीमार एस्ट्रोनॉट सुरक्षित और देखभाल में है। उन्होंने कहा, “यह निर्णय पूरी डायग्नोस्टिक क्षमता के साथ सही मेडिकल जांच के लिए लिया गया।” जेना कार्डमैन ने कहा कि उनका क्रू एक परिवार की तरह जुड़ा रहा और एक-दूसरे की मदद करती रही।

यह पहला मेडिकल इवैक्यूएशन है

ISS के 25 साल के इतिहास में यह पहला मेडिकल इवैक्यूएशन है। हालांकि, कंप्यूटर मॉडलिंग हर तीन साल में ऐसे संभावित इवेंट की भविष्यवाणी करती रही है। इससे स्टेशन पर क्रू की संख्या अस्थायी रूप से कम हो गई है और रूटीन या इमरजेंसी स्पेसवॉक स्थगित रहेंगे। NASA और SpaceX फरवरी के मध्य में क्रू-12 के नए चार सदस्यों को लॉन्च करने की तैयारी कर रहे हैं।

NASA के नए एडमिनिस्ट्रेटर जेरेड आइजैकमैन ने कहा, “हमारे एस्ट्रोनॉट्स की सुरक्षा और भलाई हमेशा हमारी प्राथमिकता है।” मेडिकल इवैक्यूएशन के दौरान रिकवरी टीम मौजूद रहेगी।

Share This Article