NASA Artemis-II:
वॉशिंगटन, एजेंसियां। अमेरिका की अंतरिक्ष एजेंसी नासा (NASA) फरवरी 2026 में अपना Artemis-II मिशन लॉन्च कर सकती है। यह मिशन 53 साल बाद मानव को चंद्रमा के पास ले जाएगा। मिशन लगभग 10 दिन का होगा और इसमें कोई लैंडिंग नहीं होगी अंतरिक्ष यात्री चंद्रमा की परिक्रमा कर धरती वापस लौटेंगे। मिशन फ्लोरिडा के कैनेडी स्पेस सेंटर के लॉन्च कॉम्प्लेक्स 39B से SLS रॉकेट और ओरियन स्पेसक्राफ्ट के माध्यम से होगा। इसमें चार अंतरिक्ष यात्री शामिल होंगे: रीड वाइजमैन (कमांडर), विक्टर ग्लोवर (पायलट), क्रिस्टीन कोच और जेरेमी हैनसेन (मिशन विशेषज्ञ)।
उद्देश्य:
ओरियन और SLS की टेस्टिंग
लाइफ सपोर्ट, नेविगेशन और कम्युनिकेशन सिस्टम की जांच
Artemis-3 मिशन की तैयारी (2027 में चंद्रमा पर लैंडिंग)
भविष्य में चंद्रमा पर स्थायी बेस और मंगल मिशन के रास्ते खोलना






