नरगिस फाखरी की बहन डबल मर्डर के आरोप में गिरफ्तार [Nargis Fakhri’s sister arrested for double murder]

2 Min Read

20 सालों से बहन के संपर्क में नहीं एक्ट्रेस

न्यूयार्क, एजेंसियां। रॉकस्टार, मद्रास कैफे, हाउसफुल 3 जैसी बेहतरीन फिल्मों में नजर आईं एक्ट्रेस और अमेरिकी फैशन मॉडल नरगिस फाखरी की बहन आलिया फाखरी पर डबल मर्डर के आरोप लगे हैं। आलिया को न्यूयॉर्क से अपने एक्स बॉयफ्रेंड और उसकी दोस्त को जलाकर मारने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। इसी बीच खबरें हैं कि नरगिस बीते 20 सालों से आलिया के संपर्क में नहीं थीं।

रिपोर्ट्स की मानें तो हत्या की आरोपी आलिया और नरगिस फाखरी बीते 20 सालों से संपर्क में नहीं थे। इस मामले में अब तक नरगिस की तरफ से कोई ऑफिशियल बयान सामने नहीं आया है, जबकि उनकी मां मैरी ने बेटी आलिया के बचाव में बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि उनकी बेटी सभी की परवाह करती थी और किसी की हत्या नहीं कर सकती है।

नरगिस बीते कई सालों से हिंदी सिनेमा से जुड़ी हुई हैं और वो कम ही मौकों पर न्यूयॉर्क के क्वीन्स जाती हैं, जहां से बहन को गिरफ्तार किया गया है। बताते चलें कि नरगिस फाखरी का जन्म क्वीन्स में ही हुआ है।

उनके पिता मोहम्मद फाखरी पाकिस्तानी थे, जबकि उनकी मां मैरी चेक से ताल्लुक रखती हैं। नरगिस, आलिया से बड़ी हैं। दोनों कम उम्र के थे, जब उनके पेरेंट्स ने तलाक ले लिया था। तलाक के कुछ सालों बाद ही उनके पिता गुजर गए थे।

इसे भी पढ़ें

एक्ट्रेस नरगिस फाखरी की बहन पर डबल मर्डर का आरोप

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं