म्यांमार भूकंपः नमाज पढ़ रहे 700 लोगों की मौत, 60 मस्जिदें तबाह [Myanmar earthquake: 700 people died while offering namaz, 60 mosques destroyed]

2 Min Read

मरने वालों का आंकड़ा 1700 पार

नेपीदा, एजेंसियां। म्यांमार में शुक्रवार को आए भूकंप की वजह से नमाज पढ़ रहे 700 से ज्यादा लोग मारे गए हैं। इसके अलावा 60 से ज्यादा मस्जिदें भी तबाह हो गई हैं। इस तबाही में मरने वाली संख्या चौथे दिन बढ़कर 1700 से ज्यादा हो गई है। म्यांमार की सेना ने सोमवार को इसकी जानकारी दी।

सैन्य सरकार के प्रवक्ता ने बताया कि 3400 से ज्यादा लोग घायल हैं, जबकि 300 से ज्यादा लापता है। अभी यह पता नहीं चल पाया है कि मस्जिदों में मारे गए लोगों की सही संख्या क्या है। 1,700 से अधिक लोगों की मौत को आधिकारिक संख्या में शामिल किया गया है या नहीं।

200 साल का सबसे बड़ा भूकंपः

म्यांमार और थाईलैंड में 7.7 तीव्रता का यह भूकंप 200 साल का सबसे बड़ा भूकंप था। CNN ने एक जियोलॉजिस्ट के हवाले से बताया है कि इस भूकंप का असर 334 एटॉमिक बम में ब्लास्ट के बराबर था। मौत का आंकड़ा 10 हजार से ज्यादा हो सकता है। यूनाइटेड स्टेट जियोलॉजिकल सर्वे (USGS) ने यह आशंका जताई है।

इसे भी पढ़ें

म्यांमार में फिर आया 5.1 तीव्रता का भूकंप, 3 दिन में 4 बड़े भूकंप आए 

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं